Aditypur: अमृत रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन में आदित्यपुर स्टेशन का नाम शामिल नहीं दुर्भाग्यपूर्ण: ओम प्रकाश

,

आदित्यपुर: भारत देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी एवं अन्य माननीय अतिथियों द्वारा द्वारा देश में विकसित भारत के अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में पुनविकसित 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन आज हो रहा है जिसमें झारखंड के भी तीन रेलवे स्टेशन शामिल है,जो स्वागत योग्य है, लेकिन दुर्भाग्य है की आदित्यपुर रेलवे स्टेशन जो की टाटानगर रेलवे स्टेशन का सेटेलाइट स्टेशन कहा जा रहा है,उस पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी आज के इस उद्घाटन समारोह में इसे शामिल नहीं किया गया.विदित हो कि सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा के जोरदार आंदोलन, धरना -प्रदर्शन से वर्ष 2002 में आदित्यपुर रेलवे यार्ड से इसे आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के रूप में अधिसूचित किया गया.

कोरोना काल में बंद टाटा-पटना का स्टोपेज़ अबतक नहीं

आम जनता का करोड़ो रुपये खर्च कर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का सौंदर्य करण किया गया, 5 प्लेटफार्म बनाये गये , अख़बारों में इस आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के कई समाचार छपे, जो आज के तारीख में अनुपयोगी साबित हो रहा है. जन कल्याण मोर्चा के प्रयास एवं तत्कालीन जमशेदपुर की सांसद श्रीमती आभा महतो के अनुशंसा पर तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर इस रेलवे स्टेशन पर वर्ष 2003 में टाटा-छपरा का एवं वर्ष 2006 में सिंहभूम के तत्कालीन सांसद बागुन सुम्बूराई जी के अनुशंसा पर तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद जी के आदेश पर टाटा-पटना का स्टोपेज़ प्रारम्भ हुआ था, जो कोरोना काल में बंद कर दिया गया.

रेलवे बोर्ड जिम्मेदार

आज के घटना क्रम क़ो देखते हुए जन कल्याण मोर्चा के पदाधिकारियो से विचार विमर्श कर ये माना गया कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के अब तक उद्घाटन नहीं होने, सभी एक्सप्रेस यात्री गाड़ियों का स्टोपेज़ प्रारंभ नहीं होने के लिए रेलवे के वरीय पदाधिकारी एवं रेलवे बोर्ड जिम्मेवार है, अतः निर्णय लिया गया कि आम जनता की परेशानी एवं रेल की उदासीनता क़ो देखते हुए जन कल्याण मोर्चा आगामी 1 जून 2025 क़ो रोड न 32 स्थित कार्यालय में बैठक कर जन आंदोलन की तैयारी करेगी. ओम प्रकाश,अधिवक्ता, अध्यक्ष,शारदा देवी,कार्यकारी अध्यक्ष, लिली दास, उपाध्यक्ष, दिवाकर झा, प्रेस प्रवक्ता, एवं अन्य,जन कल्याण मोर्चा, आदित्यपुर.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मानगो बाजार में दुकान विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार में दुकान पर कब्जे के विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई।…

    Spread the love

    Jamshedpur : शिवजी ने भक्तों की रक्षा के लिए दुर्वासा व हनुमान अवतार लिए : सूदर्शनाचार्य महाराज

    बिष्टुपुर में शिव महापुराण कथा में श्रीगणेश-कार्तिकेय के जन्म का प्रसंग सुनाया जमशेदपुर :  बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मारवाड़ी मंदिर में शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time