Bahragora: शिव शांति कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धा की बयार

बहरागोड़ा: मालुआ शिव मंदिर में शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय शिव शांति कार्यक्रम धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का सजीव उदाहरण बना. भगवान शिव की भक्ति में डूबी इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही. इस कार्यक्रम के सभी धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन पुजारी अंतर्यामी उपाध्याय द्वारा विधिपूर्वक किया गया. कार्यक्रम में जलयात्रा, शिव अधिवास, वेदी पूजन, मंडप परिक्रमा, अखंड हरिकीर्तन, संकल्प पूजा, हवन तथा मंत्रोच्चार के साथ मुख्य पूजन संपन्न कराया गया. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह कार्यक्रम हर वर्ष इसी दिन गांव में सुख और शांति के लिए आयोजित किया जाता है. शाम होते-होते शिव मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के साथ इस एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सभी सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बंजर जमीन में बहार लाएगी सोलर सिंचाई परियोजना, विधायक ने किया निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Potka : अंतिम व्यक्ति तक अनाज पहुंचने वाला आज खुद आर्थिक संकट से गुजर रहा : अनवर अली

पोटका के पीडीएस डीलर मैना सरदार का आकस्मिक निधन, डीलर संघ ने की आर्थिक मदद पोटका : हल्दीपोखर के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार मैना सरदार का आकस्मिक निधन 28…

Spread the love

Jamshedpur : DIG ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की, पर्व-त्योवहार में विशेष सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

जमशेदपुर :  कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा के नेतृत्व में जिले के तमाम वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *