Bahragora: पाइप बिछाने के नाम पर खोदी सड़क – भरना भूल गया विभाग

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के ताड़ूआ चौक से गामारिया तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों कीचड़ और गड्ढों से लथपथ है. इसका मुख्य कारण है – पाइप लाइन बिछाने में लगे ठेकेदार की घोर लापरवाही. इस मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य तो किया जा रहा है, परंतु सड़क खोदने के बाद गड्ढों को भरने और मार्ग को समतल करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई. इसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

बारिश बनी आफत, बाइक सवार हुए जख्मी
शुक्रवार शाम हुई बारिश के बाद स्थिति और भयावह हो गई. सड़क पर कीचड़ इस कदर भर गया कि कई मोटरसाइकिल सवार फिसलकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. कीचड़ में फंसी बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पाइपलाइन बिछाने के बाद मिट्टी को समतल कर सड़क की सफाई कर दी जाती, तो ऐसी घटनाएं न होतीं. खुली मिट्टी बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील हो गई है, जो सड़क को दुर्घटना का न्यौता दे रही है.

प्रशासन और ठेकेदार की अनदेखी पर उठे सवाल
स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि ठेकेदार द्वारा जिम्मेदारी निभाने में कोताही बरती जा रही है. पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को जैसे-का-तैसा छोड़ दिया गया है. कोई चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई है.

प्रशासन की चुप्पी और ठेकेदार की अनदेखी के चलते बहरागोड़ा की सड़कें आज दुर्घटनाओं का गढ़ बन चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हर सप्ताह मांगी जाएगी प्रगति रिपोर्ट, JNAC की समीक्षा बैठक में योजनाओं पर सख्ती


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time