खड़गपुर: खड़गपुर मंडल के संतरागाछी यार्ड में एनआई कार्य पूरा होने के बाद हावड़ा-खड़गपुर खंड में ट्रेन सेवाएं पुनः सामान्य हो रही हैं। कुछ अपरिहार्य तकनीकी कारणों से पिछले दिनों मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनर्निर्धारण और उपनगरीय सेवाओं के रद्द होने की स्थिति बनी थी। मुख्य लाइन पर यातायात अब पूरी तरह सामान्य हो गया है। आज किसी भी मेल या एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द नहीं किया गया, हालांकि कुछ ट्रेनों को जोड़ीदार रेक के देरी से पहुंचने और सेक्शनल भीड़ के कारण पुनर्निर्धारित किया गया।
कौन-कौन सी ट्रेनें हुई पुनर्निर्धारित
आज ट्रेन संख्या 12130 (आजाद हिंद एक्सप्रेस), 12857/58 (ताम्रलिप्ता एक्सप्रेस), 22897/98 (कंडारी एक्सप्रेस), 12906 (SHM-PBR सुपरफास्ट एक्सप्रेस), और 12277 (HWH-PRR एक्सप्रेस) को लिंक रेक की देरी के कारण पुनर्निर्धारित किया गया। आज सेक्शनल भीड़ के चलते केवल 2 जोड़ी HWH-PKU-HWH उपनगरीय ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। अन्य सभी उपनगरीय ट्रेनें समयानुसार चल रही हैं।
इसे भी पढ़ें : Bahragora: पाइप बिछाने के नाम पर खोदी सड़क – भरना भूल गया विभाग
There is no ads to display, Please add some



















































