Jamshedpur: 24 मई को ‘एक देश, एक चुनाव’ पर होगी संगोष्ठी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य होंगे अतिथि

जमशेदपुर: शनिवार को बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में ‘एक देश, एक चुनाव’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में किया जा रहा है। संगोष्ठी का शुभारंभ संध्या 4:30 बजे होगा। सांसद विद्युत महतो के अनुसार, इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ‘एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा पर व्यापक चर्चा करना है। इसमें इस योजना के महत्व, इसके सामने आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा।

भागीदारी और आयोजन की तैयारियां
इस संगोष्ठी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अलावा शहर के सभी सामाजिक संगठन, गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ), अधिवक्ता संघ, व्यवसायी संघ और अन्य प्रबुद्धजन भी आमंत्रित हैं। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी संगोष्ठी की सफल तैयारी में जुटे हैं। सांसद विद्युत महतो ने शहर के प्रबुद्धजनों और नागरिकों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है। विद्युत महतो ने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ न केवल समय और संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि देश की शासन व्यवस्था को भी मजबूत बनाएगा। यह संगोष्ठी विभिन्न वर्गों के विचारों को एक मंच पर लाने का प्रयास होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हर सप्ताह मांगी जाएगी प्रगति रिपोर्ट, JNAC की समीक्षा बैठक में योजनाओं पर सख्ती

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time