Mumbai: अभिनेता और मॉडल मुकुल देव का निधन, 54 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

 

मुंबई: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। चर्चित अभिनेता और मॉडल मुकुल देव का 23 मई को निधन हो गया. 54 वर्षीय मुकुल देव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आईसीयू में भर्ती थे.इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

 अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई

मुकुल देव, लोकप्रिय अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई थे. उन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों में अपने बहुआयामी अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी. वह ‘सोन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’, ‘जय हो’, ‘जल’, ‘भाग जॉनी’ जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहे.

यादगार भूमिकाएं निभाईं

टेलीविज़न की दुनिया में भी मुकुल देव एक जाना-पहचाना नाम थे. उन्होंने ‘कुटुंब’, ‘श्श्श… फिर कोई है’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में यादगार भूमिकाएं निभाईं.

शोक की लहर

उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है.प्रशंसक और सहकलाकार उन्हें एक प्रतिभाशाली अभिनेता और सौम्य व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहे है.

इसे भी पढ़ें : Jadugora: नरवापहाड़ में आरा बुरू सेंदरा पर्व 26 मई को मनाया जाएगा

Spread the love

Related Posts

Potka : आपदा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मुखिया ने उपायुक्त को सौपा मांग पत्र

पोटका : हल्दीपोखर के साथ साथ पूरे पोटका प्रखंड में विगत वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि एवं तूफ़ान के चपेट में आने पर लगभग 550 से अधिक मिट्टि के घर क्षतिग्रस्त…

Spread the love

Gua : बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की बैठक, बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा पर हुई चर्चा

गुवा : गुवा क्षेत्र के बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time