जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) के जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने साकची बाजार की गिरती आधारभूत स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है. जारी बयान में उन्होंने कहा कि साकची बाजार आज पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में है और इसकी मूल पहचान धूमिल हो चुकी है. शाह के अनुसार, बीते कई वर्षों से बाजार के फुटपाथों पर अवैध रूप से अस्थाई दुकानें लगाई जा रही हैं. दुकानदार तिरपाल और बांस के सहारे ढांचे खड़े कर लेते हैं जिससे आम जनता को चलने के लिए भी स्थान नहीं मिलता. बाजार अब इतना संकुचित हो गया है कि आपातकालीन परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्य करना लगभग असंभव हो जाएगा.
किराया वसूली जारी, मगर अतिक्रमण पर चुप्पी क्यों?
प्रवक्ता ने इस बात पर सवाल उठाया कि एक ओर प्रशासन दुकानदारों से ट्रेड लाइसेंस, किराया और अन्य कर वसूल रहा है, वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही. उन्होंने यह भी बताया कि सैरात बाजारों के किरायों के पुनर्निर्धारण हेतु प्रशासन द्वारा सर्वे कराया जा रहा है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा. जद (यू) के प्रवक्ता आकाश शाह ने जिला प्रशासन से मांग की कि साकची बाजार को अतिक्रमण मुक्त कर व्यवस्थित किया जाए ताकि यह फिर से शहर की पहचान बन सके. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में यह एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है.
इसे भी पढ़ें : Saraikela: TB से जंग में अब उद्योग भी साथी, पोषण योजना पर हुई निर्णायक बैठक
There is no ads to display, Please add some



















































