Jamshedpur: चार माह से नहीं मिली पेंशन, पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर: चार महीनों से विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में नहीं आने से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों ने शनिवार को सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक नेहा सजना खलखो को मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधियों ने बताया कि पेंशन के अभाव में लाभुकों की दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं और कई लोग पूरी तरह इस राशि पर निर्भर हैं. मांग पत्र में कहा गया है कि वृद्ध, विधवा और विकलांग लाभुक लगातार प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं. परंतु अब तक कोई स्पष्ट जानकारी या समाधान नहीं मिल पाया है. इस कारण लाभुकों को भारी मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है.

सहायक निदेशक का आश्वासन: जल्द आएगा पेंशन का पैसा
संपूर्ण स्थिति से अवगत होकर सहायक निदेशक नेहा सजना खलखो ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द सभी लंबित पेंशन की राशि लाभुकों के खातों में भेज दी जाएगी. उन्होंने कहा कि विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है और सभी को समय पर सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी है. इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों के रूप में उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया खलीमा खातून, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह और समाजसेवी विशाल सिंह उपस्थित थे. सभी ने एक स्वर में पेंशन वितरण में शीघ्रता लाने की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 25 मई को होगा लोकतंत्र और संविधान के लिए जनघोष, सड़कों पर गूंजेगी संविधान की आवाज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट और मोक्ष की प्राप्ति होती है- सूदर्शनाचार्य महाराज

बिष्टुपुर में जालंधर वध और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की कथा का वर्णनजमशेदपुर : शिव महापुराण में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का वर्णन अत्यंत पावन और कल्याणकारी है, जो शिव के ज्योति स्वरूप का…

Spread the love

Potka : तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, चालक फरार

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता–टाटा मुख्य मार्ग पर मोहलडीह स्थित पूर्व विधायक मेनका सरदार के आवास के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक वृद्ध…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time