Delhi: भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना: नीति आयोग

 

नई दिल्ली: भारत अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. यह जानकारी नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने दी.उन्होंने नीति आयोग की 10वीं बैठक के बाद मीडिया को बताया कि भारत में आर्थिक माहौल अनुकूल है.सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत अब 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है.उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि अब भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ी है. इस समय सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं.

टैरिफ रेट्स अनिश्चित

आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाल के बयान पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, टैरिफ रेट्स क्या होंगी, यह अनिश्चित है, लेकिन भारत मैन्युफैक्चरिंग के लिए सस्ती और बेहतर जगह बनता जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.8% रह सकती है। देश की अर्थव्यवस्था इस समय तेजी से बढ़ रही है.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

    Spread the love

    Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

    हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time