West Singhbhum: ज़िला स्तरीय समीक्षा में सामने आए कई अहम तथ्य, जिले की सड़कों पर खतरे की घंटी

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त कुलदीप चौधरी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की. इस बैठक में तीनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), चाईबासा व चक्रधरपुर अनुमंडल के डीएसपी, नगरपालिका के कार्यपालक पदाधिकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क निर्माण विभागों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों का किया गया विश्लेषण
बैठक की शुरुआत जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का द्वारा पीपीटी के माध्यम से जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की प्रस्तुति से हुई. उन्होंने विगत वर्षों में हुई दुर्घटनाओं, उनसे हुई मृत्यु दर तथा वर्तमान और पूर्ववर्ती वर्षों के तुलनात्मक विश्लेषण को साझा किया. साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों, यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई तथा निर्माण विभाग द्वारा किए गए सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी. समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि खराब विजिबिलिटी वाले क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की संख्या अधिक है. इस पर जिला परिवहन पदाधिकारी को ऐसे स्थलों की पहचान कर वहां हाईमास्क व स्ट्रीट लाइट लगाने की संभावनाओं का आकलन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही, सड़क सुरक्षा समिति की आगामी बैठकों में जिले में हो रहे वाहन निबंधनों का डाटा भी प्रस्तुत करने को कहा गया.

मानसून पूर्व सावधानी के निर्देश
मानसून से पूर्व सड़क किनारे सूखे व जर्जर पेड़ों की सूची संबंधित अंचल कार्यालयों से प्राप्त कर आवश्यकतानुसार वन विभाग को कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इसका उद्देश्य बारिश के दौरान पेड़ों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है. हिट एंड रन मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया.

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष कार्ययोजना
पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु संभावित स्थलों पर किए जा सकने वाले उपायों की सूची तैयार कर संबंधित निर्माण एजेंसियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही कार्य पूर्ण होने के उपरांत उसका फोटोग्राफ सहित प्रतिवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया. संध्या काल में अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों को एनफोर्समेंट टाइमिंग तय कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

सदस्यों के सुझावों पर गंभीर विचार
बैठक में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने शारदा गांव के पास डायवर्सन पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने, बड़ी बाजार और रुंगटा चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण की आवश्यकता तथा पूर्व में स्थापित हाईमास्क लाइट की मरम्मत से संबंधित सुझाव दिए. इन बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को रिफ्लेक्ट टेप लगाने व हाईमास्क लाइट से संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: माइंस में बाहरी नियुक्तियों पर बामिया माझी का बड़ा बयान– रोजगार हमारा अधिकार है


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time