Gua: बड़ाजामदा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

 

गुवा : बड़ाजामदा में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड के सौजन्य से सोमवार को खास बड़ाजामदा गांव में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेष रूप से खास बड़ाजामदा गांव के मरीजों, असहायों एवं जरूरतमंद ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने ग्रामीणों को विभिन्न सामान्य बीमारियों के लक्षण, कारण और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने खानपान, स्वच्छता एवं जीवनशैली में सुधार लाने पर विशेष बल दिया।

60 ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ उठाया

इस अवसर पर श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन मिश्रा, कंपाउंडर मनीष कुमार एवं कंपनी के अधिकारी टुन्नू पांडे, सीएसआर अधिकारी अजीत श्रीवास्तव उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। करीब 60 ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ उठाया। शिविर के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों में प्रसन्नता देखी गई और उन्होंने कंपनी के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देशभर में युवा इकाई का करेगा गठन,  राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद में हुई बैठक में  लिया निर्णय

    युवा सम्मेलन अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल के नेतृत्व में युवा इकाइयों के गठन पर बनी रणनीति जमशेदपुर :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल के नेतृत्व…

    Spread the love

    Jamshedpur : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का निधन, 27 को होगी अंत्येष्ठि

    जमशेदपुर : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का शुक्रवार को टीएमएच में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time