Adityapur: खरकई नदी में नहाने गया स्कूली छात्र डूबा, मौत की आशंका

 

आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत लंका टोला के खरकई नदी छठ घाट में तीन दोस्तों के साथ नहाने गए एक स्कूली छात्र के डूबने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त मंगलवार शाम करीब 4 बजे नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान तीनों डूबने लगे जिसमें से दो युवकों को बचा लिया गया जबकि एक युवक का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

बिट्टू की हालत गंभीर

लापता छात्र की पहचान सूरज मिश्रा के रूप में हुई है जो सहरसा (बिहार) के मूल निवासी सुनील मिश्रा का बेटा है और वर्तमान में सरायकेला स्थित सेंट मेरिज हिंदी विद्यालय में 10वीं कक्षा का छात्र था। घटना में एक अन्य किशोर ऋषभ राज उर्फ बिट्टू की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि तीसरा युवक आयुष उर्फ सूर्यभान सिंह सुरक्षित अपने घर लौट गया है।

दोबारा तलाश शुरू की जाएगी

घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से सूरज मिश्रा की तलाश की जा रही है लेकिन मंगलवार रात तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। रात अधिक हो जाने के कारण खोजबीन फिलहाल रोक दी गई है और बुधवार सुबह से दोबारा तलाश शुरू की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, केबिन में फंसे बड़ाबाजार निवासी चालक की हालत नाजुक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बोर्डसोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर अजंता होटल के पास एक अनियंत्रित पिकअप (WB06BO9112) सड़क पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time