आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र के लंका टोला स्थित खरकई नदी छठ घाट में मंगलवार शाम नहाने के दौरान डूबे दसवीं के छात्र सूरज मिश्रा का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया. घटना के समय सूरज अपने दोस्तों ऋषभ राज उर्फ बिट्टू और आयुष उर्फ सूर्यभान सिंह के साथ नदी में नहाने गया था. मंगलवार शाम करीब 4 बजे नहाने के दौरान ऋषभ और आयुष नदी में डूबने लगे.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
उन्हें डूबता देख सूरज ने तुरंत छलांग लगाकर उन्हें बचाने की कोशिश की. दोनों साथी किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन सूरज मिश्रा गहरे पानी में समा गया. घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की मदद से गोताखोरों की टीम ने बुधवार सुबह 10 बजे के करीब सूरज का शव बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : Chandil: तुलग्राम में सड़क निर्माण कार्य का विरोध करने वाले राशन डीलर का ग्रामीणों किया बहिष्कार
There is no ads to display, Please add some


















































