Gamharia: ठेका मजदूर का बेटा बना जिला का सेकंड टॉपर, शिक्षक बनने का है सपना

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कोलाबिरा का छात्र गोपाल कुम्भकार 479 अंक प्राप्त कर जिला सेकंड टॉपर बनने के साथ-साथ कोल्हान टॉप टेन में भी जगह बनाया है. बीरबांस निवासी गणेश कुम्भकार का पुत्र गोपाल शिक्षक बनकर जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देना चाहता है. गोपाल के पिता कोलाबिरा पास ही एक कंपनी में ठेका मजदूर है, जबकि मां भारती देवी गृहणी है. गोपाल ने बताया कि वह इस सफलता के लिए परीक्षा के समय करीब दस घंटा तथा सामान्य दिनों में स्कूल के अलावा छह घटना रोजना पढ़ाई किया है. इस दौरान मोबाइल से दूर रहा. इसका श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनों को दिया है. गोपाल के इस सफलता से उसके परिजनों में हर्ष व्याप्त है. गोपाल एक भाई व दो बहनों में बड़ा है.

इसे भी पढे़ं : Gamharia: रायबासा रेलवे फाटक ट्रैक मैंटेनेंस को लेकर छह घंटा रहेगा बंद

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : बिरसानगर की युवती रहस्यमय ढंग से गायब, परिजनों ने सूचना देने वाले को 21 हजार का इनाम देने की घोषणा की

    जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना अंतर्गत बिरसानगर जोन 7 की रहने वाली 23 वर्षीय युवती अंजली लोहार संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी…

    Spread the love

    Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

    जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time