Saraikela: धर्म परिवर्तन और निकाह कांड की पीड़िता से मिले केंद्रीय मंत्री, बोले- परिवार को मिले संरक्षण

चांडिल: नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लाकड़ी पंचायत भवन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची से सांसद संजय सेठ ने झिमड़ी कांड की पीड़िता की मां, जेल भेजे गए आरोपितों और केस दर्ज किए गए व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने सभी पक्षों की बात सुनी और पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. संजय सेठ ने कहा कि पीड़िता को उच्च शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए रोजगार की व्यवस्था प्राथमिकता से की जानी चाहिए. उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि पीड़िता की चिकित्सा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किसी उच्च संस्थान में बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए.

सुरक्षा की माँग और निर्दोषों की रिहाई पर ज़ोर
मंत्री ने पीड़िता के परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई. उन्होंने प्रशासन से यह भी कहा कि किसी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक प्रताड़ना न सहनी पड़े. इसके लिए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच आवश्यक है.संजय सेठ ने उपायुक्त को पत्र लिखकर संपूर्ण प्रकरण में त्वरित और ठोस कार्रवाई का अनुरोध किया है. उनका कहना था कि प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ पीड़िता के भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेने चाहिए. इस अवसर पर सिकोड़ा के ग्रामीण भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी बातें मंत्री के समक्ष रखीं और निष्पक्ष न्याय की माँग दोहराई.

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: धर्म परिवर्तन और निकाह विवाद में पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, पांच महिला समेत 8 हिरासत में
Spread the love

Related Posts

Jadugora : जादूगोड़ा में चोरों का आतंक, सरकारी स्कूल समेत तीन घरों को बनाया निशाना, ढाई लाख के गहने समेत स्कूल से कंप्यूटर व अन्य सामग्री की चोरी 

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों की तूती बोल रही है। आए दिन कहीं ना कहीं चोरी की घटना हो रही है। शुक्रवार की रात चोरों ने…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में समर कैंप में कानूनी जानकारियों से अवगत हुए प्रतिभागी, गीता थिएटर के कलाकारों ने बाल विवाह पर प्रस्तूत किया नुक्कड़ नाटक

जमशेदपुर : वन प्रमंडल जमशेदपुर, गीता थिएटर एवं व्यक्तित्व विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समर कैंप में शुक्रवार को कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time