Gamharia: टाटा स्टील कंपनी गेट से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झुरकुली स्थित टाटा स्टील कंपनी के गेट से एक कर्मचारी की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। कांड्रा निवासी संजय मंडल की बाइक उस समय चोरी हो गई, जब वे ड्यूटी पर कंपनी के भीतर थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय मंडल ने 27 मई की सुबह करीब 9 बजे झुरकुली स्थित कंपनी गेट के समीप एक समोसा दुकान के पास अपनी बाइक खड़ी की थी। इसके बाद वे कंपनी परिसर में ड्यूटी के लिए प्रवेश कर गए। शाम को छुट्टी होने पर जब वे बाहर आए, तो बाइक को वहां न पाकर हैरान रह गए।

काफी खोजबीन के बाद थाने में दी शिकायत
बाइक की चोरी की आशंका होने पर मंडल ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने गम्हरिया थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है और पुलिस से बाइक की बरामदगी की मांग की है। बाइक चोरी की सूचना मिलते ही गम्हरिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: मरीजों को दवा से वंचित कर रहा UCIL – पसरा सन्नाटा

 

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *