Jamshedpur: समता नगर में बजबजा रही है नालियां, मानगो नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल

जमशेदपुर:  मानगो के वार्ड नंबर 10 के समता नगर की नाली विगत दस दिनों से बजबजा रही है । स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत मानगो नगर निगम में किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । स्थानीय महिला रुकमणि देवी प्रतिदिन मंदिर पूजा करने मंदिर जाती है बजबजाते नाली का गंदा पानी पूरा सड़क पर बहने के कारण विगत दस दिनों से पुजा अर्चना करने मंदिर नहीं जा पा रही है।  समस्या का समाधान नहीं होता देख स्थानीय लोगों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को मौके पर बुलाया।  मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा पूरा मानगो नगर निगम का सिस्टम लाईलाज बीमारी लकवा से ग्रस्त हो कर पूरा सिस्टम धराशाई हो गया है ।

खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है

जबावदेही वाले लोग अपनी निजी रोटी सेखने में लगे हुए हैं खबर में बने रहना और धन संग्रह करना ही जिम्मेदार लोगों का लक्ष्य बना हुआ है जिसका खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है।  विकास सिंह ने कहा मानगो नगर निगम लोगों को सही ढंग और जरूरत के हिसाब से पानी नहीं देती है लेकिन जो व्यक्ति अपने की किल्लत दूर करने के लिए अपने घर में नलकूप लगाना चाहता है । उससे टैक्स के नाम में₹5000 की वसूली करता है विकास सिंह ने बजबजाती नाली का वीडियो बनाकर उसे कार्यपालक पदाधिकारी और उपायुक्त देकर समस्या से आम लोगों को निजात दिलाने की गुहार लगाया । मौके पर मुख्य विकास सिंह, संदीप शर्मा, संजय सिंह,विजय ठाकुर, प्रियंका कुमारी, कंचन देवी, रूप सिंह, विमला देवी, लीलावती देवी, उर्मिला देवी, सविता देवी, मौसमी देवी, अनीता देवी,तारकेश्वरी देवी, सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time