News Delhi: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के दफ्तर में करोड़ों की चोरी

 

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल का दफ्तर भी अब सुरक्षित नहीं रह गया. लोधी कॉलोनी स्थित इस दफ्तर के मालखाने से करोड़ों रुपये का सोना और नकद गायब हो गया.

हेड कांस्टेबल खुर्शीद को गिरफ्तार

पुलिस ने इस चोरी की घटना के सिलसिले में एक हेड कांस्टेबल खुर्शीद को गिरफ्तार किया है. दरअसल, खुर्शीद पहले स्पेशल सेल के मालखाने की निगरानी करता था, लेकिन उसका तबादला ईस्ट दिल्ली हो चुका था. फिर भी, वह लोधी कॉलोनी के स्पेशल सेल दफ्तर में आता-जाता रहता था.

मालखाने से करोड़ों का सोना और नकद चुराया

जांच में सामने आया कि खुर्शीद ने सुनियोजित तरीके से दफ्तर पहुंचकर मालखाने से करोड़ों का सोना और नकद चुराया और वापस लौट गया. पूछताछ के बाद खुर्शीद ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी का सोना और 50 लाख रुपये बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें- Virat Kohli Restaurant: विराट कोहली के पब के खिलाफ केस दर्ज, लग सकता है भारी जुर्माना – जानिए क्या है वजह?

Spread the love

Related Posts

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Bahragora : आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसे के शिकार बहरागोड़ा के मजदूर का शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम

बहरागोड़ा : पेट पालने की मजबूरी में आंध्र प्रदेश गए ब्राह्मणकुंडी निवासी 33 वर्षीय मजदूर शशधर मुंडा का शव गुरुवार शाम अनकापल्ली स्टेशन के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time