Patamda: किताबों से बाहर की क्लास, वीणापानी विद्या मंदिर का व्यावहारिक शिक्षा अभियान

पटमदा: कटीन स्थित वीणापानी विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को माचा स्थित टीएसआरडी (Tagore Society for Rural Development) कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे ले जाकर वास्तविक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराना था. भ्रमण के दौरान संस्था की प्रतिनिधि रूपाली बक्शी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, शारीरिक पोषण, समाजसेवा और व्यवहारिक ज्ञान के विषय में प्रेरणादायक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज और प्रकृति से जुड़कर भी सीखी जा सकती है.

समय का महत्व समझाने के लिए दी गई दीवार घड़ी
टीएसआरडी द्वारा विद्यार्थियों को समय प्रबंधन का महत्व बताने के लिए एक दीवार घड़ी उपहार स्वरूप भेंट की गई. यह प्रतीकात्मक उपहार बच्चों के लिए न केवल एक यादगार स्मृति बना, बल्कि समय की कीमत को भी दर्शाया. विद्यालय के निदेशक विश्वनाथ त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन के वास्तविक पहलुओं को समझना जरूरी है. इसी उद्देश्य से इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थी समाज, पर्यावरण और जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक बनें. इस भ्रमण कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया. उपस्थित लोगों में विशेष अतिथि कौशिक मिश्रा, शिक्षक अमिताभ त्रिपाठी, मुनमुन, रीता, अनिमेष, अमित, पुष्पा, प्रियंका, नीरज, आशीष, त्रिदेव, विष्णु, अंकिता, कमल, राकेश, गणपति, सिद्धार्थ, शेखर, आयुष्मान, मोनिका, अनीषा, सीमा, राजेन सहित अन्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Jadugora: UCIL की पहल से आदिवासी युवाओं को मिला डिजिटल सशक्तिकरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखण्ड राँची के पूर्वानुमान के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्णव’ (Cyclone Arnab) एवं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सतर्कता बरतने…

Spread the love

Muri : मातृभूमि सेवा संस्थान ने महिलाओं के बीच बांटे 150 निःशुल्क हंसुए

धान कटाई में सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से भुलि और जालुहोटांग गांव में किया गया वितरण मुरी : सिल्ली प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों भुलि और जालुहोटांग में मातृभूमि सेवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time