Saraikela: सीमांकन से लेकर स्पॉन्सरशिप तक, उपायुक्त ने सुनी आम जनता की फरियाद

सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया. जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सीमांकन, रैयती भूमि पर अवैध कब्जा, अबुआ आवास योजना की लंबित किस्तों का भुगतान, शैक्षणिक स्पॉन्सरशिप जैसे मामलों को प्रमुखता से उठाया गया.

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से मिले.

अंचल कार्यालय से जुड़े मसले भी आए सामने
राजनगर अंचल में कार्यरत अमीनों के स्थानांतरण से संबंधित शिकायतों को भी इस दरबार में रखा गया. उपायुक्त ने इस पर भी संबंधित वरीय अधिकारियों से तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा. जनता दरबार में डीसी द्वारा दिए गए स्पष्ट और कड़े निर्देशों ने प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता को रेखांकित किया. फरियादियों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को सौंपा मांग-पत्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time