Jadugora: UCIL की पहल से आदिवासी युवाओं को मिला डिजिटल सशक्तिकरण

जादूगोड़ा: तूरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन द्वारा आयोजित छह महीने के विशेष कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को सफल समापन हुआ. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र के प्रभावित गांवों के 40 आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था. इसका उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयार करना और उन्हें तकनीकी व शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना था.mतूरामडीह सामुदायिक भवन में आयोजित समापन समारोह में प्रतिभागियों के बीच प्रमाणपत्र वितरित किए गए. इस मौके पर बच्चों ने बताया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें न केवल कंप्यूटर स्किल्स, बल्कि इंग्लिश स्पीकिंग, रीजनिंग, गणित, विज्ञान, टैली, इंटरनेट और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों की भी गहराई से समझ मिली. इसके अलावा रेलवे, बैंकिंग और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी तैयारी भी कराई गई.

सर्टिफिकेट पाकर खिले चेहरे
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर यूसिल के अपर प्रबंधक गिरीश गुप्ता और सीएसआर संयोजक जितेश कुमार ने सभी 40 बच्चों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया. बच्चों ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह कोर्स उनके करियर निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा. समारोह में कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी गिरीश गुप्ता, सीएसआर संयोजक जितेश कुमार, सनसाइन इंफोसिस के निदेशक महेश कांवटिया और अरुण नायक उपस्थित रहे. प्रशिक्षकों में दशरथ टुडू, राहुल दास, महेश कांवटिया, पिंटू कुमार और दुर्गा प्रसाद दास की सक्रिय भागीदारी रही.

इसे भी पढ़ें : Chandil: सौहार्दपूर्ण बकरीद के लिए जुटा प्रशासन, जनप्रतिनिधियों ने उठाए ज़मीनी मुद्दे

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time