Kharagpur: तत्काल टिकट बुकिंग में सख्ती, पहचान पत्र और स्व-सत्यापित फोटोकॉपी अनिवार्य

खड़गपुर: खड़गपुर रेल मंडल ने तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान दलाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 3 जून 2025 से एक नई व्यवस्था को प्रायोगिक रूप से लागू किया है. इस व्यवस्था के तहत अब कोई भी यात्री तत्काल टिकट लेते समय अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड और उसकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा. यह फोटोकॉपी कार्यालय रिकॉर्ड के लिए काउंटर पर जमा करनी होगी. इस नई व्यवस्था की जानकारी पहले ही प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से साझा कर दी गई थी. साथ ही पीआरएस स्थानों के बुकिंग काउंटरों और नोटिस बोर्ड पर भी इसे प्रदर्शित किया गया है, ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो.

पहले ही दिन दिखा असर, कई संदिग्ध कतार छोड़कर भागे
दिशा-निर्देश लागू होने के पहले दिन ही खड़गपुर स्टेशन पर निरीक्षण दल ने बुकिंग विंडो पर स्थिति का जायजा लिया. जब यात्रियों से विधिवत भरी हुई मांग पर्ची और वैध पहचान पत्र की स्व-सत्यापित प्रतियां मांगी गईं, तो दो को छोड़कर शेष लोग कतार छोड़कर चले गए. इससे साफ हुआ कि बड़ी संख्या में लोग बिना उचित दस्तावेजों के बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे थे. नई प्रक्रिया से तत्काल बुकिंग के दौरान लंबी कतारों में कमी आई है और दलालों की गतिविधियों पर अंकुश लगा है. इससे वास्तविक यात्रियों को बुकिंग में पारदर्शिता और आसानी मिलने लगी है. रेलवे प्रशासन का मानना है कि यदि यह प्रयोग सफल रहा, तो इसे अन्य स्टेशनों पर भी लागू किया जा सकता है.

 

इसे भी पढ़ें : Patamda: किताबों से बाहर की क्लास, वीणापानी विद्या मंदिर का व्यावहारिक शिक्षा अभियान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का डीसी ने दिया निर्देश

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा जिले के सभी विभागों एवं कार्यालय प्रधानों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होने निर्देशित किया है कि जिले में…

Spread the love

Kharagpur : खड़गपुर समेत देशभर में 47 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन, पीएम के हाथो 51 हजार को मिला नियुक्ति पत्र

खड़गपुर : युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की पहल पर शनिवार को देशभर के 47 स्थानों पर 19वें रोजगार मेले का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time