Saraikela: तेज रफ्तार टिप ट्रेलर ने मचाया कहर, दुकान को रौंदा

सरायकेला: सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार टिप ट्रेलर सीपीएम नेता सुरेंद्र नाथ महतो के घर और दुकान में जा घुसा. यह ट्रेलर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से जमशेदपुर की ओर आ रही थी और नियंत्रण खो बैठी. ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सीधे किराने की दुकान में घुस गया और पूरी दुकान को क्षतिग्रस्त कर डाला. घर के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचा. घटना के समय दुकान के बाहर छह लोग बैठे थे, जो कुछ ही पल पहले घर के अंदर चले गए. वरना एक बड़ी जनहानि की आशंका थी.

‘ऊपर वाले की कृपा’ से बचे सभी
सीपीएम नेता सुरेंद्र नाथ महतो ने इसे ‘ऊपर वाले की कृपा’ बताया. उन्होंने कहा, “अगर हम कुछ मिनट और दुकान के बाहर बैठे रहते, तो छह लोगों की जान चली जाती.”

मुआवजे की मांग, वाहन जब्त
घटना के बाद महतो ने स्पष्ट कहा कि जब तक मुआवजे की राशि नहीं दी जाती, वे दुर्घटना करने वाले वाहन को ले जाने नहीं देंगे. वहीं नीमडीह थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टिप ट्रेलर को जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: JCB से दबकर युवक की मौत के बाद उबाल, घंटों जाम रहा करनडीह चौक – पहुंचे पूर्व CM अर्जुन मुंडा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time