एंबुलेंस में मरीज के साथ कोबरा ले आए परिजन, फुफकार सुनकर मची अफरातफरी

बैतूल : जिला अस्पताल बैतूल में सोमवार को डॉक्टर्स और मरीजों के तब होश उड़ गए जब एंबुलेंस में मरीज के साथ-साथ किंग कोबरा भी आया. दरअसल, यहां एक परिवार एंबुलेंस में सर्पदंश से पीड़ित मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचा था. लेकिन साथ ही एक बोरी में जिंदा कोबरा सांप भी था. ये देखकर अस्पताल स्टॉफ के होश उड़ गए.

अस्पताल में कैसे पहुंचा सांप?

दरअसल, ये घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के कोलगांव गांव की है, जहां बीती रात सुखलाल नाम के युवक को घर में ही कोबरा सांप ने डस लिया था. पहले तो परिजनों ने देसी जड़ी-बूटियों से इलाज शुरू किया लेकिन जब हालत नहीं सुधरी तो एंबुलेंस बुलाकर सुखलाल को अस्पताल ले गए. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि परिजनों ने कोबरा सांप को भी जिंदा पकड़ लिया और उसे बोरी में भरकर मरीज के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए.

बोरी में जिंदा सांप देख घबराए डॉक्टर्स

जैसे ही अस्पताल स्टाफ को पता चला कि एंबुलेंस से निकली बोरी में जिंदा कोबरा सांप है तो पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. अस्पताल और पुलिस चौकी के स्टाफ में हड़कंप मच गया. पुलिस चौकी स्टाफ ने कोबरा सांप को खुले मैदान में सुरक्षित छोड़ दिया. वहीं, सर्पदंश के शिकार सुखलाल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

परिजन फंदो बाई के मुताबिक, सुखलाल को जिस सांप ने काटा था, उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए पकड़ लिया था. बोरी में भरकर उसे एंबुलेंस से अस्पताल लाए थे.

यह भी पढ़ें – Saraikela: तेज रफ्तार टिप ट्रेलर ने मचाया कहर, दुकान को रौंदा

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

    जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन…

    Spread the love

    Gua : जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान सीनी में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने ऑपरेटिंग कर्मचारियों को आपदा राहत व वचाव कार्य दिया गया प्रशिक्षण 

    गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में ऑपरेटिग विभाग के कार्मचारीयो को आपदा प्रबंधन कार्यों के अंतर्गत फायर सर्विस, इमरजेंसी रेस्क्यू कार्यो का प्रशिक्षण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *