Ramgarh: विश्व पर्यावरण दिवस पर नमामि गंगे योजना के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रामगढ़: उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे योजना के तहत गुरुवार को समाहरणालय परिसर एवं जिले के सिदो कान्हू मैदान रामगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती कुमारी नीलम, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मनीष कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सुरेंद्र कुमार दिनकर, कार्यपालक अभियंता पद प्रमंडल से राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया।

पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व है उन्होंने सभी से अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण करने एवं लगाए गए वृक्ष की देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हमारा कर्तव्य है पेड़ एवं जंगल को ना नष्ट करें अत्यधिक संख्या में पेड़ पौधा लगाए ताकि आने वाले पीढ़ी स्वस्थ जीवन जी सकें साथ ही उन्होंने सभी को एक-एक पेड़ लगाकर संरक्षण करने का भी अपील किया। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: गौरांगडीह में सखी वन स्टॉप सेंटर का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

    बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

    Spread the love

    Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

    झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time