Medinipur : सभी परियोजनाओं के समुचित क्रियायन और व्यय में मिदनापुर पहले स्थान पर

Medinipur : पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के सभी परियोजनाओं के समुचित क्रियान्वयन और सरकारी आवंटन के समुचित व्यय के मामले में पश्चिम मिदनापुर ने राज्य में दूसरा और पूर्व मिदनापुर ने पहला स्थान हासिल करने का रिकॉर्ड किया है। पश्चिम मिदनापुर जिला मुख्यालय में गत दिन प्रद्योत स्मृति सदन में विभाग के कार्यवाहक मंत्री प्रदीप कुमार मजूमदार ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। वे समीक्षा बैठक के अवसर पर लगभग पूरे विभाग के साथ मिदनापुर शहर पहुंचे थे। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पी उलगानाथन, राज्य मंत्री शिउली साहा, बेचाराम मन्ना, सिंचाई मंत्री डॉ मानस भुइयां, उपभोक्ता संरक्षण राज्य मंत्री श्रीकांत महतो, मिदनापुर के सांसद जून माल्या, पश्चिम मिदनापुर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिभारानी माइती, पश्चिम मिदनापुर के जिलाधिकारी खुर्शीद अली कादरी, विधायक दीनन रॉय, विधायक सुजॉय हाजरा समेत कई अन्य लोग शामिल हुए।

 

राज्य के पंचायत विभाग के कार्यवाहक मंत्री प्रदीप मजूमदार ने कहा, कुल मिलाकर पश्चिम मिदनापुर जिले ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जो प्रखंड थोड़ा पीछे हैं, वहां भी ठीक से काम हो, इस पर चर्चा किया गया। राज्य के जल संसाधन विकास एवं सिंचाई विभाग के कार्यवाहक मंत्री डॉ मानसरंजन भुइयां ने कहा बीच में मिदनापुर विधानसभा उपचुनाव के कारण सरकारी परियोजनाओं का काम कुछ महीनों के लिए स्थगित नहीं किया गया होता, तो शायद पश्चिम मिदनापुर जिला पहले स्थान पर होता।

बाईस हजार किलोमीटर सड़कें बनाई गई

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वंचित करने के बावजूद राज्य सरकार ने बंगाल हाउसिंग प्रोजेक्ट को पैसा दिया है और बाईस हजार किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं। केंद्र सरकार के द्वारा राज्य सरकार को एक लाख 75 हजार करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसके बावजूद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विकास कार्य को निरंतर जारी रखा। यह विकास कार्य केवल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वजह से ही संभव हो पाया है। इस समीक्षा बैठक में पश्चिम मिदनापुर जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति के अध्यक्ष, हर ब्लॉक के बीडीओ, जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कर्मचारी प्रमुख और जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य, उप-जिला मजिस्ट्रेट और विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: विश्व पर्यावरण दिवस पर बी एलीट डांस एंड फिटनेस सेंटर के बच्चों ने किया पौधरोपण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

    बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

    Spread the love

    Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

    झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time