Bokaro: समाज में मीडिया की अहम भूमिका, प्रशासन का प्रभावी संपर्क जरूरी : उपायुक्त अजय नाथ झा

बोकारो :  बोकारो में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कैंप टू स्थित जायका हैप्निंग में बुधवार को मीडिया संवाद का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नव पदस्थापित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अजय नाथ झा ने की। मौके पर डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत विभिन्न प्रिंट एवं ईलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अपने संबोधन में उपायुक्त सह दंडाधिकारी ने कहा कि समाज में मीडिया की अहम भूमिका है। मीडिया समाज का दर्पण हैं, मीडिया जो दिखाता है, लोग उसी से धारना बनाते हैं। इसलिए मीडिया से प्रशासन का प्रभावी संपर्क जरूरी है। मीडिया के माध्यम से ही आमजन तक यह बात पहुंच सकती हैं कि सरकार या प्रशासन उनके लिए क्या कर रही है, समाज में कैसे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/नीतियों से जीवन स्तर में बदलाव आ रहा है।

प्रेस क्लब भवन निर्माण कराने की मांग

उन्होंने आम जनता को यह भरोसा दिलाने की बात कहीं कि प्रशासन उनके साथ हमेशा खड़ा है। शासन–प्रशासन आम आदमी के लिए है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से क्रमवार संवाद कर जिले की प्रमुख समस्याओं और उसके समाधान को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर सुझाव प्राप्त किया। उपायुक्त सह दंडाधिकारी ने जिले के पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब भवन निर्माण,पत्रकार कल्याण कोष, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेलकूद की वार्षिक गतिविधि निर्धारण आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मौके पर विभिन्न प्रिंट एवं ईलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी बात/सुझावों को रखा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: इंटक नेता राजीव पाण्डेय ने 31 कर्मचारियों को दिलाया 11 लाख का मुआवजा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

    बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

    Spread the love

    Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

    झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time