Jamshedpur: नए DC का हुआ स्वागत, फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन और NCP ने दिया सम्मान

 

जमशेदपुर: फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के जिला कमिटी के सदस्यों ने नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का भव्य स्वागत किया। उन्होंने उपायुक्त को अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष मोहन साव ‘पारस’, महासचिव प्रमोद गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, जिला संगठन सचिव जितेंद्र कुमार गुप्ता तथा कोर कमिटी सदस्य कृष्णा कुमार प्रमुख रूप से मौजूद थे।

 

 

एनसीपी प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को किया सम्मानित
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एक प्रतिनिधि मंडल ने भी उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को उनके नवनियुक्त होने पर पुष्प गुच्छ और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने किया।

डॉ. पवन पांडेय ने उपायुक्त से शहर के गैर कंपनी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को निर्बाध और प्रभावी बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में इन इलाकों में पेयजल संकट गंभीर हो गया है। कई फ्लैट कॉलोनियों और बस्तियों के परिवार निजी व्यवस्था पर निर्भर हैं, जहां वे पानी खरीद कर टंकियों में भरवाते हैं, जो आर्थिक और शारीरिक रूप से बोझिल है। डॉ. पांडेय ने प्रशासन से इस समस्या के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई। प्रतिनिधि मंडल में अनवर हुसैन, जितेंद्र मिश्रा, मोहम्मद रिजवान, तेजपाल सिंह, टोनी, सौरव ओझा, शैलेन्द्र झा और मिंटू प्रसाद जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज-2 का पूर्णिमा साहू ने किया भूमिपूजन, 1500 घरों तक पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में कक्षा XI एवं XII के मेधावी विद्यार्थियों को ‘ऑनर कार्ड’ से किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में कक्षा XI एवं XII के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक प्रतिभा, समर्पण एवं निरंतर उत्कृष्ट…

Spread the love

Jamshedpur : प्राइवेट कंपनी की तरह काम कर रहा मानगो नगर निगम : सरयू राय

सिस्टम के खिलाफ सरयू राय का महा धरना, कहा निगम के काम में गड़बड़ी पर चिंता जताई  जमशेदपुर :  विधायक सरयू राय मानगो नगर निगम के कार्यों में अनिमियतता के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time