Potka: दो सहेलियों ने जिले में 8वां और 10वां रैंक लाकर गांव का मान बढ़ाया

पोटका: हैंसल आमदा पंचायत के टॉप गढ़िया की बेजे सरदार और आयनामनी की जोड़ी ने मचाया धमाल. पूर्वी सिंहभूम जिले में जैक आर्ट्स में बेजे सरदार ने आठवां और आयनामनी ने जिला में दसवां रैंक लाकर गांव का मान बढ़ाया.

माता पिता को श्रेय

दोनों ही सहेलियां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पोटका की छात्रा है.  दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता के लिए विद्यालय के वार्डन रूमा हलधर समेत सभी शिक्षक और अपने माता-पिता को इसका श्रेय दिया है.

स्कूल में अच्छा माहौल मिला

दोनों सहेलियों ने कहा कि विद्यालय में अच्छा माहौल मिला. पढ़ाई के लिए हमेशा सहयोग मिलता रहा. इस कारण हम दोनों जिला में आठवां एवं दसवां रैंक लेकर आए.  बेजे सरदार 440 अंक लाकर आठवां स्थान तथा आयनामनी 438 अंक लाकर दसवां स्थान हासिल की.

कस्तूरबा गाँधी का परिणाम शत प्रतिशत

बेजे सरदार आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए शिक्षक बनकर गांव की सेवा करनी चाहती है. आयनामनी आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए आईएएस बनना चाहती है.  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. 51 छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें 50 छात्रा प्रथम स्थान तथा एक छात्रा दूसरा स्थान प्राप्त की.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

    जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

    Spread the love

    jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

    जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time