बहरागोड़ाः बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने शुक्रवार को पाटपुर पंचायत के अंतर्गत मोहनपुर गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन समारोह में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने राधा माधव के चरणों में श्रद्धा पूर्वक माथा टेकते हुए क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की.उक्त समारोह में आसपास के क्षेत्र से आए हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
गांव का वातावरण भक्तिमय
वही हरिनाम संकीर्तन के मधुर भजनों से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया. इस पावन अवसर पर विधायक मोहंती ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक और आध्यात्मिक एकता को मजबूती प्रदान करते हैं.साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया.वहीं ग्रामीणों ने भी विधायक के साथ संवाद कर विभिन्न स्थानीय समस्याओं को साझा किया, जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया. कार्यक्रम के अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, कोषाध्यक्ष मिंटू पाल,निर्मल दुबे,जीतू राउत,बिशु ओझा,जगदीश राय,पप्पू राउत,जादूपति राणा,मिथुन कर, आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : potka: दो सहेलियों के जिले में 8वां और 10वां रैंक लाने पर गाजुड़ संस्था के संस्थापक ने किया सम्मानित ने किया
There is no ads to display, Please add some



















































