Gua: बकरीद को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क, फ्लैग मार्च निकाल कर शांति की अपील

गुवा : बकरीद पर्व को लेकर गुवा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च गुवा थाना परिसर से आरंभ होकर एयर स्ट्रिप, कच्छी धौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट, रामनगर, मस्जिद लाइन होते हुए गुवा बाजार तक पहुंचा। इस दौरान लोगों से सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च का नेतृत्व नोवामुंडी अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने किया।

अफवाह फैलाने वाली पोस्ट न डालें

इसमें गुवा थाना के पुलिस बल के साथ-साथ जिला बल, सशस्त्र बल के जवान और स्थानीय प्रशासनिक प्रतिनिधि शामिल थे। पूरे मार्च के दौरान सुरक्षा बलों ने लोगों को आश्वस्त किया कि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं। सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ, धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट न डालें। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने मोहल्लों और बाजार क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति व सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पर्व त्याग और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे सभी धर्म और समुदायों के लोगों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और पेट्रोलिंग भी लगातार जारी है।

शांति और भाईचारे बनाए रखने का आश्वासन

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए गए हैं। फ्लैग मार्च के दौरान आम नागरिकों, दुकानदारों और युवाओं ने प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति और भाईचारे की भावना को बनाए रखने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने भी त्योहार के दौरान बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें :Gua: चलती ट्रेन में मोबाइल झपटमारी, यात्रियों ने पकड़ा, पीटा, फिर भी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला चोर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time