Saraikela: ईद उल अजहा पर अल्लाह की इबादत में उठे हाथ, ईदगाहों में अदा हुई नमाज

 

सरायकेला : कोल्हान के विभिन्न जिलों में ईद उल अजहा पर अल्लाह की इबादत में उठे सैकड़ों हाथ, अकीदत के साथ ईदगाहों में अदा हुई नमाज । सरायकेला जिला के ईचागढ़ झिमड़ी ,चांडिल ,चौड़ा, तिरुलडीह , चौका आदि जगह के साथ जमशेदपुर स्थित आमबगान ईदगाह मैदान, धाकडीह, आजाद नगर सहित अन्य ईदगाहों में शनिवार को ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। सुबह 7:00 बजे तरंगा ईदगाह मैदान समेत विभिन्न ईदगाहों में सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्लाह की इबादत में हाथ उठाए और नमाज अदा की। मौलानाओं ने अकीदत और भाईचारे के साथ नमाज अदा कराई।

नमाज के बाद मुबारकबाद और खुशहाली की दुआएं

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और समाज में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। ईदगाह परिसर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी के चेहरे पर ईद की खुशियां झलक रही थीं। सभी ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।

ईद उल अजहा का महत्व

ईद उल अजहा मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह हज़रत इब्राहिम (अलै.) की उस कुर्बानी की याद में मनाया जाता है, जब उन्होंने अल्लाह के आदेश पर अपने बेटे को कुर्बान करने का इरादा किया। इसी याद में मुस्लिम समुदाय कुर्बानी देते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। यह पर्व समाज में एकता, भाईचारे और इंसानियत के संदेश को मजबूती प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें : RCB Victory Parade Stampede: कर्नाटक क्रिकेट संघ में इस्तीफों की गूंज, सचिव और कोषाध्यक्ष ने छोड़ा पद

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : जन्म के समय देर से रोने अथवा आवाज निकालने वाले शिशू को हो सकता है मिर्गी : डॉ ममता भूषण सिंह

    परियोजना उल्लास के तहत केंदाडीह सीएचसी में एम्स से आए चिकित्सकों ने मिर्गी मरीजों की काउंसलिंग की व दवाईयां बांटी जादूगोड़ा : दिल्ली के एम्स अस्पताल से आई डॉक्टरों को…

    Spread the love

    Bahragora : मानुषमुड़िया में धूमधाम से मनी रविंद्र जयंती, कबीगुरु के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

    बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड बंगभासी समन्वय समिति के तत्वावधान में रविंद्र जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अश्वनी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time