Ramgarh: उपायुक्त ने दिए निर्देश, खेती-बाड़ी से उद्योग तक बढ़े सहकारिता का दायरा

रामगढ़: समाहरणालय सभागार, रामगढ़ में सोमवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए योजनाओं और प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई.

बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सरकारी अनुदान की स्वीकृति, कार्यशील पूंजी, हिस्सेदारी पूंजी, और वनोपज आधारित उत्पाद इकाइयों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. उपायुक्त ने सहकारी संघ को और अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना पर विशेष जोर
उपायुक्त ने कहा कि जिले में धान, गेहूं, सब्जी, फल-फूल, मडुआ, इमली, चिरौता, मशरूम आदि उत्पादों की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाए. इसके लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी को सुधारित प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया.

सहकारी समितियों और क्षेत्रीय कार्यालयों के बुनियादी ढांचे के विकास और कंप्यूटरीकरण हेतु भी प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि पैक्स और जिला सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी ठोस रणनीति तैयार की जाए.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: अब ज़िले में आधार पंजीकरण में आएगी तेज़ी, प्रशासन सक्रिय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें विभाग : उपायुक्त

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र, सरकारी व डीम्ड लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षात्मक बैठक जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में…

Spread the love

Jadugora : मुसाबनी में शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं बन सकी कुमीरमूढ़ी से गाजीडीह तक सड़क, प्रखंड प्रमुख ने सड़क जाम करने की दी चेतावनी

मुख्यमंत्री ग्रामीण सुदृढ़ीकरण योजना मद से बननी थी सड़क जादूगोड़ा :  मुख्यमंत्री ग्रामीण सुदृढ़ीकरण योजना मद से स्वीकृत  करोड़ो रुपये लागत से बनने वाली सड़क शिलान्यास के एक साल बाद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time