Jamshedpur: संविधान बचाओ पदयात्रा बन रही है जनसरोकारों की आवाज़, कांग्रेस ने सुनीं जनता की समस्याएं

पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सीतारामडेरा मंडल कांग्रेस द्वारा ‘संविधान बचाओ पदयात्रा’ का आयोजन सोमवार को किया गया. यह पदयात्रा भुईयाडीह आदर्शनगर स्थित मां रक्षा काली मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कान्हू भट्टा व कल्याणनगर तक आयोजित की गई.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे शामिल हुए. पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस्तीवासियों से मुलाकात कर उनकी मूलभूत समस्याओं को जाना.

पदयात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने बिजली आपूर्ति में बाधा की शिकायत करते हुए जुस्को (JUSCO) से बिजली कनेक्शन की मांग की. इस पर जिलाध्यक्ष दुबे ने कहा कि यदि बस्तीवासी संयुक्त आवेदन देंगे, तो वे इसे लेकर जुस्को के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करेंगे.

वहीं, पानी सप्लाई और पाइपलाइन की समस्या पर उन्होंने त्वरित पहल करते हुए जुस्को अधिकारियों से बातचीत कर समाधान कराया.
साफ-सफाई को लेकर बस्तीवासियों की चिंता पर दुबे ने जेएनएसी अधिकारियों से वार्ता की और जल्द सुधार का आश्वासन प्राप्त किया.

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पदयात्रा के दौरान प्राप्त जन समस्याओं को संकलित किया गया है. सभी आवेदनों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उच्च स्तरीय अधिकारियों से भेंट करेगा.

सभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे राज्य में संविधान बचाओ अभियान और संगठन सृजन अभियान को गति दे रही है. इस दौरान मंडल और प्रखंड कमिटियों का पुनर्गठन किया जा रहा है.

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र की जनता से समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त करें और उन्हें समिति के माध्यम से जिला नेतृत्व को सौंपें.
इसके बाद कांग्रेस पार्टी इन मांगों को संबंधित विभागों तक पहुंचाएगी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराने का प्रयास करेगी.

पदयात्रा और जनसंवाद में मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, राहुल गोस्वामी, प्रकाश जायसवाल, पंचू राम, दीपक मिश्रा, आकाश जायसवाल, अविनाश दास, लालजी राम, सौरभ मिश्रा, आशुतोष दुबे, संजय सिंह आज़ाद (उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमिटी) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टेलिंग पॉन्ड से उड़ रही है बीमारी की धूल- उपायुक्त ने चाटीकोचा गांव का किया दौरा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time