Saraikela: राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड के सदस्य बनें अरुण कुमार सिंह

 

सरायकेला :  झारखंड सरकार द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता और दिव्यांगजन अधिकारों के पैरोकार अरुण कुमार सिंह को झारखंड राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड के अधीन की गई है।

कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की

अरुण कुमार सिंह 19 वर्षों से दिव्यांगजनों के अधिकार, नेतृत्व, आजीविका और नीति-निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने देशभर में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु कई पहल की हैं। वे झारखंड विकलांग मंच के नेतृत्वकर्ता हैं और उनकी अगुवाई में हज़ारों दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक न्याय से जोड़ा गया है। उनके मार्गदर्शन में झारखंड विकलांग मंच ने दिव्यांगजनों के हक और सम्मान की दिशा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करेंगे

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण कुमार सिंह ने कहा: “यह नियुक्ति न केवल मेरे लिए, बल्कि राज्य भर में संघर्षरत दिव्यांगजनों के लिए एक विश्वास और अवसर है। हम मिलकर एक समावेशी और अधिकार आधारित समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करेंगे।”

नीति-निर्माण तक पहुँचाने का कार्य करेंगे

अरुण कुमार सिंह वर्तमान में आपदा प्रबंधन, शिक्षा, डिजिटल समावेशन और थैलेसीमिया जैसी स्वास्थ्य स्थितियों पर भी दिव्यांगजन केंद्रित पहलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर झारखंड विकलांग मंच एवं इससे जुड़े सभी सदस्यगणों ने सिंह को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है, साथ ही उम्मीद जताई है कि वे पूर्व की भांति सक्रिय रूप से दिव्यांगजनों की आवाज को नीति-निर्माण तक पहुँचाने का कार्य करते रहेंगे।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : साकची धालभुम क्लब में धूमधाम से मना जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव, महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाए

    गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान…

    Spread the love

    Potka : रामनवमी के पहले खराब चापानलों की मरम्मत शुरू, राहगीर व श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

    पोटका : हाता चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप खराब पड़े चापाकल की मरम्मत शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कराई गई। स्थानीय लोगों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time