Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा एवं कल्याण विभाग की हुई समीक्षा बैठक

सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए हर मुमकिन प्रयास करने और बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट लाने का निर्देश दिया गया.

 

जमशेदपुर :  जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में शिक्षा एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय व अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे । बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर बच्चों की तैयारी, प्री-बोर्ड परीक्षा में बच्चों के प्रदर्शन पर चर्चा की गई । उपायुक्त ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए पदाधिकारी, शिक्षक तथा अन्य कर्मी जवाबदेही के साथ कार्य करें। सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर बच्चों को मिले, ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या में कमी आए, इस दिशा में प्रयास करें । शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति ई विद्यावाहिनी के माध्यम करें ।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर डीसी कार्यालय में हुई बैठक

बैठक में विद्यालयों में भेजे गये ग्रांट की राशि का शत-प्रतिशत व्यय, पोषाक का वितरण, डायस में नामांकन, समग्र शिक्षा अभियान एवं जिला साक्षरता समिति के अन्तर्गत नवभारत साक्षरता कार्यकम से संबंधित विभागीय निदेशानुसार कार्य करने एवं अपार कार्यक्रम के तहत सभी छात्र-छात्राओं को जोड़ने का निर्देश दिया गया ।

इसे भी पढ़ें :  Jadugora : फ्लोरा ग्रीन फॉर्म हाउस की नई कमिटी गठित

बुनियादी सुविधाओं को बेतहर कराने का निर्देश

सभी बीईईओ को विद्यालयों के प्राचार्य एवं बैंक शाखा प्रबंधक से समन्वय स्थापित करते हुए शत प्रतिशत बच्चों का बैंक खाता खुलवाने का निर्देश दिया गया । बैठक में स्कूलों में पेयजल, बिजली, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं के उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। विद्यालय ग्रांट की राशि से जरूरी बुनियादी सुविधाओं को बेतहर किए जाने तथा स्कूलों के बेहतर रखरखाव, परिसर की साफ-सफाई, पौधरोपण करने का निर्देश दिया गया ।बच्चों को यथाशीघ्र छात्रवृत्ति राशि भुगतान का निदेश दिया गया ।बैठक में बीईईओ, बीपीओ, एपीएम- झारखंड शिक्षा परियोजना, बीआसी, बीआरपी, जेई व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में हो रही देरी पर डीआरएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time