गम्हरिया: गम्हरिया थाना अंतर्गत नव ज्योति विद्या मंदिर जगन्नाथपुर में चोरों द्वारा चोरी करने की नीयत से कार्यालय का ताला और दरवाजा तोड़ा गया. स्कूल के सचिव डॉ संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को जब स्कूल के लोग पहुंचे तो देखा की कार्यालय खुला हुआ है. वहीं सामान इधर-उधर बिखड़ा पड़ा था. खोजबीन करने पर कई आवश्यक दस्तावेज गायब पाया गया.
लोगों में आक्रोश व्याप्त
वहीं कुछ नकदी की भी चोरी होने की संभावना जतायी जा रही है, लेकिन उसका आकलन नहीं हो पाया है. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है. वहीं पुलिस से नियमित गश्ती की मांग की गयी. बताया गया कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरा नहीं है, जिसका लाभ उठाकर चोर चोरी करने आये थे. मामले को लेकर गम्हरिया थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की गयी है.
इसे भी पढ़ें : Adityapur: उद्धमी संगठनों की बैठक आहूत, Zed एवं LEAN के बारे में उद्धमियों को दी गई जानकारी
There is no ads to display, Please add some



















































