आदित्यपुर: आज राँची मे प्रोजेक्ट भवन स्थित कांफ्रेंस हाल मे MSME के संसाधनों के समुचित उपयोग कर उचित विकास हेतु केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ZED( जीरो इफ़ेक्ट जीरो डिफेक्ट )एवं LEAN पर चर्चा एवं क्रियान्वयन पर प्रमुख उद्धमी संगठनों संग एक बैठक आहूत की गई. Zed एवं LEAN लघु उद्धमियों के लिए क्यों और कैसे महत्वपूर्ण है, इस बात की चर्चा पदाधिकारियों ने की और कैसे इस योजना से अधिक से अधिक लघु उद्धमियों को जोड़ा जाये इसका लक्ष्य और जिम्मेदारी बैठक मे इसरो के प्रतिनिधिमण्डल को दी गई.
ये थे उपस्थित
बैठक की अध्यक्षता राज्य सरकार के उद्योग निदेशक शुशांत गौरव( IAS) ने किया. सरकार की ओर से उपस्थित थे इंद्रजीत यादव, उप निदेशक, MSME, सीतराम पासवान, Dy Director, Industry,
GMDIC राँची एवं खूंटी राजीव् रंजन, सहित सभी जिलों के GMDIC, सभी जिलों के EODB मैनेजर, एवं अन्य केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के सम्बंधित पदाधिकारी. औद्योगिक संगठनों की ओर से जमशेदपुर, आदित्यपुर से इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाइजेशन (इसरो ) की ओर से इस प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व राजीव शुक्ला ने किया, साथ मे गौतम महापात्रा एवं जगदीप सिंह शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार तथा राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित, दिये गए दिशा-निर्देश
There is no ads to display, Please add some



















































