Saraikela: बिजली कटौती पर भड़के मनोज चौधरी, एक घंटे में समाधान नहीं तो तालाबंदी की चेतावनी

सरायकेला: सरायकेला में लगातार बिजली कटौती की समस्या को लेकर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक ओर भारी बारिश से जनजीवन पहले ही अस्त-व्यस्त है, दूसरी ओर बिजली विभाग की लचर आपूर्ति व्यवस्था ने नागरिकों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मनोज चौधरी ने बिजली कटौती को विभाग की नौटंकी करार देते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक अघोषित बिजली कटौती अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गुरुवार को सरायकेला गुड़ियाडीह स्थित डीवीसी पावर हाउस का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और बिजली आपूर्ति से संबंधित अधिकारियों से सीधी बात की।

चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि एक घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं होती है तो डीवीसी पावर हाउस में सामूहिक तालाबंदी की जाएगी। इस चेतावनी के साथ उन्होंने बिजली विभाग को स्थिति सुधारने के लिए अंतिम मौका देने की बात कही।

पावर हाउस दौरे के दौरान चौधरी ने कार्यपालक अभियंता और अधीक्षण अभियंता, चाईबासा से बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता के धैर्य की परीक्षा न ली जाए।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सरायकेला में नियंत्रण कक्ष सक्रिय, ऐसे मिलेगी मदद 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पीएम मोदी के जन्मदिन पर 108 दीपक जलाकर की दीर्घायु की कामना

पोटका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पोराडीह शिव मंदिर प्रांगण में 108 आशीर्वाद के दीप जलाए गए। भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सीमा मंडल के…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में हो रहे प्रदुषण के विरोध में दूसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान शुरू

पोटका : रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण और आम लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में गुरुवार को हल्दीपोखर में हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time