Muri : मुरी के मारदु गांव में दिखा बाघ, लोगों में दहशत

वन्य विभाग की रेस्क्यू टीम गांव पहुंची
मुरी : मुरी प्रखंड के मारदु गांव में बुधवार की सुबह एक बाघ देखा गया। जंगल से विचरण करते हुए बाघ गांव के पुरेन्द्र महतो के घर में धुस गया। उस समय पुरेन्द्र महतो अपने घर से बकरियों को बाहर निकाल रहा था। जैसे ही बाघ घर में घुसा उसी दौरान उन्होंने बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिया। हालांकि उस समय पुरेन्द्र महतो का पुत्र घर में सो रहा था, संयोग से बाघ बच्चों के कमरे में नहीं गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को होने के बाद घर में बंद बच्चों को बाहर निकालने की कवायद शुरू हुई। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन्य विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद विभाग की रेस्क्यू टीम बाघ को पकड़ने के लिए गंतव्य की ओर रवाना हो गई। दूसरी ओर बाघ के पुरेन्द्र महतो के घर में घुसने की जानकारी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। बाघ को देखने के लिए लोग पुरेन्द्र महतो के घर के पास पहुंचने लगे।
Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time