New Delhi : प्रधानमंत्री ने शुभांशु शुक्ला से की बातचीत, ISS पर ‘भारत माता की जय’ का नारा गूंजा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब शनिवार को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से कहा कि उनकी अंतरिक्ष यात्रा भारत के गगनयान मिशन की दिशा में पहला कदम है, तब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ‘भारत माता की जय’ के नारे से गूंज उठा। पृथ्वी की 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर परिक्रमा कर रहे आईएसएस पर मौजूद शुक्ला से बातचीत करते हुए मोदी ने कहा कि आपकी ऐतिहासिक यात्रा सिर्फ अंतरिक्ष तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को नयी गति प्रदान करेगी।  शुभांशु ने कहा कि अंतरिक्ष स्टेशन की उनकी यात्रा न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे राष्ट्र की सामूहिक उपलब्धि है। सुधांशु ने अंतरिक्ष स्टेशन से वीडियो लिंक के माध्यम से प्रधानमंत्री को बताया, ‘‘जब मैंने पहली बार अंतरिक्ष से भारत को देखा, तो यह मानचित्र की तुलना में कहीं अधिक बड़ा और भव्य दिखाई दिया।’’ शुक्ला ने कहा, ‘आप वास्तव में एकत्व की भावना महसूस कर सकते हैं, यहां कोई सीमा नहीं है, कोई रेखा नहीं है। ऐसा लगता है, जैसे यह पूरी धरती हमारा घर है और हम सभी इसके नागरिक हैं’।

इसे भी पढ़ें : Siliguri: LAW STUDENT से गैगरेप की घटना का विरोध कर रहे केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार पुलिस हिरासत में

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Gua : छोटानागरा से मनोहरपुर तक सड़कों का हो रहा कायाकल्प, ग्रामीणों में खुशी

प्रधानमंत्री योजना के तहत सड़कें बन रहीं चकाचक, आवागमन होगा सुगम प्रधानमंत्री योजना से सड़कें बन रहीं बेहतर और सुरक्षित गुवा : गुवा क्षेत्र में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *