TATA GROUP : अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए बनायेगा 1,000 करोड़ रुपये का ट्रस्ट

विमान दुर्घटना में 260 यात्रियों की हुई थी मौत

मुंबई : टाटा ग्रुप ने अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों की मदद के लिए 1,000 करोड़ रुपये का एक ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया है। यह हादसा एयर इंडिया की एक फ्लाइट के साथ हुआ था जिसमें 241 यात्रियों सहित कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी। यह देश में पिछले एक दशक का सबसे बड़ा विमान हादसा माना जा रहा है। इस ट्रस्ट का नाम ‘AI171 ट्रस्ट’ होगा। टाटा संस इस ट्रस्ट में 500 करोड़ रुपये का योगदान देगा जबकि टाटा ट्रस्ट्स भी इसमें 500 करोड़ रुपये दान कर सकता है। इस तरह ट्रस्ट की कुल राशि 1,000 करोड़ रुपये होगी। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन इस ट्रस्ट का नेतृत्व करेंगे। ट्रस्ट में टाटा ग्रुप के बाहर के कुछ लोग भी शामिल किए जाएंगे। टाटा ग्रुप पहले ही हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 1.25 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा कर चुका है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela  : बेबी हाथी लापता, नहीं मिल रहा सुराग, खोजबीन में जुटा वन्य विभाग

सूत्रों के अनुसार टाटा संस के बोर्ड ने गुरुवार को एक आपात बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। बैठक ऐसे समय बुलाई गई जब टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा अहमदाबाद में घटनास्थल और अस्पताल में भर्ती लोगों से मिलकर लौटे थे। इस हादसे में 50 से अधिक विदेशी नागरिकों की भी जान गई है। कुल मुआवजे का अनुमान 475 मिलियन डॉलर तक लगाया जा रहा है। इसमें 350 मिलियन डॉलर की देनदारी एयर इंडिया की हो सकती है।

मुंबई हमले के बाद बना था ‘ताज पब्लिक सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट’

गौरतलब है कि टाटा ग्रुप इससे पहले 2008 के मुंबई हमलों के बाद ‘ताज पब्लिक सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट’ भी बना चुका है, जिसने हमलों में पीड़ितों के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोरोना महामारी के समय भी लोगों की मदद की थी। चंद्रशेखरन ने कहा है कि टाटा ग्रुप इस कठिन समय में पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ा है और हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। एयर इंडिया ने भी मुआवजा प्रक्रिया शुरू कर दी है और कहा है कि जल्द से जल्द सभी दावों का निपटारा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Gua : मौसी बाड़ी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा का हुआ शाही सत्कार, स्वादिष्ट व्यंजन परोसा गया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : खड़गपुर मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती 

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान लौह पुरुष सरदार पटेल…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़कर ₹7,500 करोड़ हुआ, ₹75 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 57 स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास, हावड़ा-खड़गपुर-चाकुलिया-टाटानगर रेलखंड पर चार लाइन विस्तार का कार्य जारी जमशेदपुर : झारखंड में रेलवे के विकास…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time