Jamshedpur: सहारा सिटी में इंसानों पर भारी पड़ रहे हैं आवारा कुत्ते, लोग सहमे – कॉलोनी में डर का माहौल

जमशेदपुर: मानगो स्थित सहारा सिटी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटना में एक बाहरी सब्जी विक्रेता राजू को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह काटकर घायल कर दिया. यह हमला इतना गंभीर था कि उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना के बाद सहारा सिटी के निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है. सोसाइटी के निवासी धीरज झा ने इस घटना की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी. धीरज झा ने बताया कि कॉलोनी के लोग इतने भयभीत हैं कि अब अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने तक नहीं दे रहे.

 

प्रशासनिक चुप्पी पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन नगर निगम या पशु विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. यह समस्या अब जनसुरक्षा का प्रश्न बन चुकी है. पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा से समझौता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हाईवा की टक्कर से RAF जवान गंभीर रूप से घायल, बाइक के उड़े परखच्चे – चालक फरार

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *