Jamshedpur : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने रजिस्ट्रेशन कराने का प्रस्ताव किया पारित, सभी जिले को मिलेगा प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर :  फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन की प्रदेश समन्वय समिति की एक बैठक बृहस्पतिवार को रांची अशोक नगर, रोड नंबर 01 स्थित मंदिर में हुई. बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष मोहन भईया ने की. जबकि संचालन रांची जिला अध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने किया. बैठक में राज्य के 24 जिले में से 21 जिले के प्रतिनिधि उपस्थित हुए. जिसमें सभी जिले से अध्यक्ष एवं महामंत्री के नेतृत्व में पांच से छः दुकानदार शामिल थे. बैठक में धनबाद के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह के द्वारा फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन,झारखंड का राज्य स्तरीय रजिस्ट्रेशन कराने प्रस्ताव लाया गया. जिसे बैठक में मौजूद सभी जिले के प्रतिनिधियों ने समर्थन जताते हुए पारित किया. इस दौरान सभी जिले से आए प्रतिनिधियों ने रजिस्ट्रेशन के लिए आर्थिक योगदान भी दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाबा बर्फानी का दर्शन करने अधिवक्ताओं का जत्था ट्रेन से हुआ रवाना

रजिस्ट्रेशन के लिए कमिटी गठित
बैठक में उपस्थित विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि

बैठक में सर्वसहमति से संस्था के रजिस्ट्रेशन के लिए अस्थाई तौर पर अध्यक्ष मोहन भईया जामताड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह धनबाद, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह धनबाद, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू दुमका, उपाध्यक्ष अब्दुला अंसारी चतरा, सचिव ज्ञानदेव झा रांची, कोषाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता पूर्वी सिंहभूम, साथ ही 21 जिला से एक एक प्रतिनिधि को कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किए गया.

बैठक में इन जिलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिले से वरीय उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, महासचिव प्रमोद गुप्ता, संगठन सचिव जितेंद्र साव, जिला सचिव पप्पू कुमार उपस्थित हुए. इसी तरह रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, गोडा, चतरा, जामताड़ा, खूंटी, रामगढ़, साहेबगंज, देवघर, दुमका, कोडरमा, लातेहार, पलामू के प्रतिनिधि शामिल हुए. जबकि अनुपस्थित रहने वाले चार जिले के पदाधिकारियों ने बाहर से समर्थन दिया.

इसे भी पढ़ें : श्रावणी मेले 2025 : बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की दरें निर्धारित, जानिए किस कीमत में मिलेगा पेड़ा-चूड़ा और ईलाइची दाना


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time