Jamshedpur: बाल विवाह, नशा और विधिक अधिकारों पर DALSA ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान

जमशेदपुर: नालसा और झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), सिविल कोर्ट, जमशेदपुर द्वारा शनिवार को जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और अन्य स्कूलों में लीगल लिट्रेसी क्लब के माध्यम से स्कूली बच्चों के बीच एक सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग, बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा कानूनी और सामाजिक अधिकारों के प्रति सजग बनाना था।

डालसा सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। इसमें “आशा”, “डॉन” जैसी नालसा की योजनाओं के साथ-साथ बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, नशे की लत से बचाव और विधिक सहायता के स्रोतों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में हुए जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह एक अमान्य विवाह की श्रेणी में आता है। इसमें संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों को कानूनी सजा दी जा सकती है।

बाल विवाह या नशीली दवाओं के मामलों की शिकायतें निम्न माध्यमों से की जा सकती हैं:
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
निःशुल्क विधिक सहायता: 15100
पुलिस हेल्पलाइन: 100 / 112
स्थानीय थाना / बाल संरक्षण इकाई / बाल कल्याण समिति
ईमेल (नशे की शिकायत हेतु): ncb.hqur@gov.in
मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन: 18005990019

कार्यक्रम में छात्राओं को यह भी बताया गया कि बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना, नशे के लिए दवा का उपयोग करना, जैसे नींद की गोलियां या दर्द निवारक सिरप का दुरुपयोग, स्वास्थ्य और समाज दोनों के लिए खतरनाक है। ऐसी जानकारी मिलने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को तुरंत सूचित करना चाहिए।

इन स्कूलों में चला जागरूकता अभियान
यह अभियान निम्न विद्यालयों में संचालित हुआ:

पीपुल्स एकेडमी स्कूल बाराद्वारी ,
भारत सेवा आश्रम संघ स्कूल सोनारी ,
सेंट जोसेफ हाई स्कूल गोलमुरी ,
कस्तूरबा गांधी विद्यालय: पोटका, पटमदा, कारणडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़, बहरागोड़ा, चाकुलिया, डुमरिया, मुसाबनी
TPS DAV पब्लिक स्कूल, बहरागोड़ा
हिलटॉप स्कूल, जमशेदपुर
सिदो कान्हू शिक्षा निकेतन, मानगो
डीसीएम एसओई बीपीएम, बर्मामाइंस
जमशेदपुर गर्ल्स हाई स्कूल
जेसी हाई स्कूल, घाटशिला
सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, जमशेदपुर
मोनियल पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस मौके पर डालसा पीएलवी के रूप में अरुण रजक, ग्लोरिया पूर्ति, जयन्तो नंदी, शंकर गोराई, सूरज कुमार, बालेश्वर दास समेत कई लोग उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: KGBV को मिलेगी नई उड़ान – आधारभूत संरचना विकास कार्य का हुआ शिलान्यास

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time