Chandil: आदेश के बावजूद नहीं खुला चांडिल बाईपास – घंटों जाम में फंसे राहगीर, लोग बोले: विकास सिर्फ कागज पर

 

सरायकेला: टाटा-रांची मुख्य राज्य मार्ग से जुड़ने वाला एनएच-18 (पुराना एनएच-32) चांडिल बाईपास अब तक आम आवाजाही के लिए नहीं खोला गया है, जिससे चांडिल बाजार क्षेत्र में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है.

उल्लेखनीय है कि 26 मई को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने चांडिल दौरे के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों को 15 जून तक बाईपास चालू करने का निर्देश दिया था. लेकिन जुलाई का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी सड़क चालू नहीं हो सकी है.

इससे न केवल घंटों लंबा ट्रैफिक जाम लगता है, बल्कि गाड़ियों की कतारें बाजार में दिनभर अटकी रहती हैं.

स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि जाम की वजह से न ग्राहक रुकते हैं, न वाहन पार्क करने की जगह मिलती है. बरसात के दिनों में स्थिति और बिगड़ गई है. नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे ग्राहक आना छोड़ चुके हैं.

जाम के कारण स्कूल बसों और ऑटो का रास्ता रुक जाता है. संपन्न परिवार दोपहिया से बच्चों को स्कूल पहुंचा रहे हैं, जबकि बाकी बच्चों को गंदे पानी से होकर पैदल स्कूल जाना पड़ता है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गंभीर मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, जिससे जान जोखिम में पड़ रही है.

नीमडीह व चांडिल प्रखंड के ग्रामीणों ने इस स्थिति को लेकर स्थानीय विधायक, सांसद और एनएचएआई पर नाराजगी जताई है. लोगों का कहना है कि जब आदेश के बावजूद बाईपास नहीं खुला तो सवाल उठता है कि जिम्मेदार कौन है?

इसे भी पढ़ें : Saraikela: दलमा में सड़क की हालत ने रोका जंगल सफारी का उत्साह, इको-पर्यटन के नाम पर लूट और लाचारी की दास्तान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time