Jamshedpur: उपायुक्त का अस्पताल निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहराई से ली जानकारी

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को जमशेदपुर के सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों – जनरल वार्ड, महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, शिशु वार्ड, इमरजेंसी, ओपीडी आदि में जाकर चिकित्सीय व्यवस्था का गहन अवलोकन किया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मरीजों और उनके परिजनों से संवाद स्थापित किया, उन्हें मिलने वाली सुविधाओं, समस्याओं और अस्पताल में चल रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली.

उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से पूछा कि क्या उन्हें समुचित दवाएं, भोजन और जांच की सुविधा मिल रही है या नहीं. उन्होंने परिजनों से भी आग्रहपूर्वक जानकारी ली कि कहीं कोई परेशानी तो नहीं हो रही.

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मरीजों को किसी स्तर पर असुविधा न हो और वे सहज रूप से स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर सकें.

उपायुक्त सत्यार्थी ने सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को मिलने वाली चिकित्सीय सेवाओं की गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए. सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें.

उन्होंने अस्पताल परिसर की नियमित सफाई, पेयजल सुविधा और चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता बनाए रखने के निर्देश भी दिए.

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एसीएमओ डॉ. जोगेश्वर प्रसाद, डीआरसीएचओ डॉ. रंजीत पांडा सहित अन्य चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Bihar: बिहार में चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर सियासी संग्राम, सुप्रीम कोर्ट की दहलीज़ पर पहुंचा विवाद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time