Bahragora: गांव में घुसा 12 हाथियों का झुंड, गांव के स्कूल और खेतों में मचाया तांडव

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित लुगाहारा गांव के काजू जंगलों में इन दिनों 12 हाथियों का एक झुंड लगातार डेरा डाले हुए है. इस झुंड के आने से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीण रात भर जागकर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं.

रविवार की देर रात हाथियों ने गांव में घुसकर लुगाहारा मध्य विद्यालय के रसोईघर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों ने रसोई में रखे गैस चूल्हे को भी तोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने राजू महतो, संतोष महतो, मानस महतो, राजनाथ महतो, अनिमेष महतो, मनीष महतो, रिंकू महतो और रुषि मुर्मू समेत कई किसानों के बांस और बैंगन की फसल को पूरी तरह रौंद डाला.

हाथियों के हमले के बाद वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा. वन विभाग की टीम दिन में हाथियों को बस्ती से दूर रखने का प्रयास करती है, लेकिन शाम ढलते ही झुंड फिर से गांव की ओर लौट आता है.

ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों से खुद को बचाने के लिए वे रात में जागकर टॉर्च, पटाखा और अन्य सामानों के साथ पहरा देते हैं. वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से हाथियों को न छेड़ने और उनके निकट न जाने की अपील की है.

पश्चिम बंगाल सीमा से सटा यह क्षेत्र लंबे समय से हाथियों के उत्पात से प्रभावित रहा है. बहरागोड़ा प्रखंड का यह हिस्सा सबसे अधिक हाथी प्रभावित क्षेत्रों में गिना जाता है. ग्रामीणों के लिए यह स्थिति अब रोजमर्रा का संघर्ष बन गई है.

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: बरसात में टापू बना यह गांव, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time