Jhargram: झाड़ग्राम में दोमंजिला मिट्टी का मकान ढहा, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

झाड़ग्राम: चंद्री ग्राम पंचायत के प्रतापपुर गांव में मंगलवार को भारी बारिश के चलते दो मंजिला मिट्टी का मकान अचानक धराशायी हो गया। सौभाग्य से हादसे के समय मकान में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ी त्रासदी टल गई।

घटना सुबह उस वक्त हुई जब परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे। घर के सामने बह रही डुलुंग नदी का जलस्तर बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण तेजी से बढ़ता जा रहा था, जिससे मकान की नींव कमजोर हो चुकी थी। आखिरकार बारिश के दबाव और मिट्टी की ढीलापन के कारण मकान ढह गया।

घटना के बाद गांव में भय और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि डुलुंग नदी का जलस्तर हर दिन खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे बसे लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी मिट्टी के घरों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर राहत व सुरक्षा के उपायों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि न तो किसी अधिकारी ने घटनास्थल का मुआयना किया, न ही प्रभावित परिवार को कोई तात्कालिक सहायता दी गई।

लोगों ने नदी तट पर शीघ्र बांध निर्माण, स्थायी सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावितों के पुनर्वास की मांग की है।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: छऊ नृत्य कला केंद्र की बदहाली – टपक रही छत सड़ रहा मंच, कलाकारों का अभ्यास बाधित

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत RPF ने दो नाबालिग को सुरक्षित बचाया, मेदिनीपुर चाइल्ड लाइन को सौंपा 

खड़गपुर : बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए खड़गपुर रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अलग-अलग घटनाओं में रेलवे परिसर में अकेले भटक…

Spread the love

Muri : सिल्ली-मुरी में लगातार बारिश होने के कारण जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों एवं स्कूलों में घुसा पानी

मुरी : अगले दो दिनों से सिल्ली मुरी में लगातार बारिश होने से सिल्ली-मुरी में जगह-जगह बरसात का पानी जमा हो गया है। सबसे खराब स्थिति सिंगपुर चौक से सिंगपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time