Jamshedpur: 13 जुलाई को समर्थकों संग JLKM में शामिल होंगे शम्भू उर्फ करण गोराई

जमशेदपुर : समाजसेवी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शम्भू गोराई उर्फ करण गोराई 13 जुलाई 2025 को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में JLKM की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा एक विशाल कार्यकर्ता मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो। उनके आगमन को लेकर जमशेदपुर के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। करण गोराई ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बारीगोड़ा में करंट से हुई मौत के बाद मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति

करण गोराई ने बताया कि डुमरी के नावाडीह स्थित विनोद बिहारी स्टेडियम में टाइगर जयराम कुमार महतो ने विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अपनी तीन माह की वेतन राशि का 75% हिस्सा समर्पित कर सम्मानित किया, जो एक अनुकरणीय कार्य है। इस प्रेरणादायी पहल के लिए उन्होंने टाइगर जयराम को बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम की सफलता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यापति नगर, लोहरा बस्ती सामुदायिक भवन में 10 जुलाई को शाम 4:00 बजे एक बैठक आहूत की गई है। इसमें JLKM के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में कार्यक्रम की रणनीति, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर चर्चा की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कदमा में नाना-नानी पार्क का तालाब ओवरफ्लो – 25 घरों में घुसा पानी, लोग घरों में कैद

Spread the love

Related Posts

Bahragora : रफ़्तार ने छीनी जिंदगी, बहरागोड़ा में ट्रक ने टेंपो को रौंदा, चालक की मौत, चार ग्रामीण गंभीर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 एक बार फिर रक्त रंजित हुआ। बुधवार को बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के पास एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने टेंपो को…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time